फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CHC,DM,CMO,doctor,centre

कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव में पीएचसी भरवारा अव्वल

Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
CHC,DM,CMO,doctor,centre
महोबा/कुलपहाड़। कायाकल्प अवार्ड पाने वाले सीएचसी-पीएचसी में बेहतर प्रबंधन रखरखाव रखने वाले केन्द्रों के लेकर शहर के एक निजी होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डीएम मनोज कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा धनराशि प्रदान की गई थी। जिसमें सभी केंद्रों में कायाकल्प योजना के विभिन्न बिंदुओं के तहत कार्य कराए गए हैं। कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन

इसके आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि अकौना और किल्होआ को भी अच्छे रखरखाव के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारा के स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया। जिसमें डॉक्टर मिनी किंग, प्रभात पटेरिया, जमील अहमद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। जनपद में कुल 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिनमें पनवाड़ी जैतपुर कुलपहाड़ और कबरई समदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी राम सुरेश वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed