महोबा। बुंदेलखंड के चरखारी विधानसभा से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत को उनके सेवा कार्य के लिए संत मदर टेरेसा विश्वविद्यालय आस्ट्रेलिया से डाक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है। 30 अक्तूबर को मुंबई में आयोजित एक समरोह में उन्हें सम्मानित किया गया। संत मदर टेरेसा विश्वविद्यालय के कुलपति डा. जेम्स फ्रांसिस कैर और प्रो. वाइस चांसलर डा. आर विजया सरस्वती के संयुक्त हस्ताक्षर से विधायक को कोरोना काल में जनसेवा व पिछड़े क्षेत्र में गरीबों, किसानों, दिव्यांगों की सेवा के लिए डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
सम्मान मिलने पर उन्हें सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, महोबा-हमीरपुर कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने बधाई दी। (संवाद)

विश्वविद्यालय द्वारा दी गई उपाधि।- फोटो : MAHOBA