फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   charas

22.50 लाख की चरस के साथ महिला गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
charas
अवैध चरस के साथ गिरफ्तार महिला आरोपी। - फोटो : MAHOBA
चरखारी। चरखारी कोतवाली पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास, मिले बैग से चार किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत अंतर्राज्यीय बाजार में 22.50 लाख रुपये आंकंी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि नेपाल के एक मौलवी ने उसे चरस देकर अलग-अलग प्रदेशों में आपूर्ति करने के लिए भेजा जाता था। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चरखारी कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ चरखारी मार्ग पर रेलवे स्टेशन सूपा के पास गुरुवार को संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला पिट्ठू बैग टांगे जाते दिखी। महिला की गतिविधियां संदिग्ध देखकर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक कर पूछताछ की। जांच के दौरान महिला के बैग से चार किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। तब महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम शैलूनिशा पत्नी हारून मियां निवासी नरकटिया, बेतिया जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार बताया। महिला ने बताया कि नेपाल के एक मौलवी ने उसे चरस देकर आपूर्ति करने के लिए भेजा जाता था। उसी का माल लेकर वह यहां आई थी। जिसको माल देना था, उसका इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत अंतर्राज्यीय बाजार में 22.50 लाख रुपये है। महिला किस व्यक्ति को चरस की आपूर्ति करने आई थी, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। गिरोह में कितने लोग शामिल हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के पास से चरस के अलावा 920 रुपये, एक मोबाइल फोन व बांदा जंक्शन से चरखारी तक का रेलवे टिकट मिला है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed