फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Chakuaen attacked the young man bled

चाकुआें से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

Fri, 22 May 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 22 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chakuaen attacked the young man bled
 शहर के मोहल्ला जारीगंज में दो लोगों ने एक बाइक सवार पर चाकुआें से हमला कर लहूलुहान कर दिया। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी है।
विज्ञापन

शहर के गांधी नगर निवासी हिमांशु अपने मित्र मनोज को उसके घर मोहल्ला जारीगंज में रात आठ बजे बाइक से छोड़ने गया था। मनोज को छोड़कर वह जैसे ही घर आने के लिए बाइक से मुड़ा, तभी मोहल्ले के ही दो लोगों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। जिससे एक दबंग ने हिमांशु को पकड़ लिया और दूसरे साथी ने हिमांशु पर चाकू घोंप दिया। जिससे वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।  चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े और खून से लथपथ हालत में उसे रात में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका तत्काल उपचार शुरू कर दिया है। अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला ने रात दस बजे जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित घायल का हाल चाल पूछा। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी है। पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed