{"_id":"5c75829fbdec2273742764bb","slug":"celebrating-in-pakistan-attacking-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर हमला होने से जिले में मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पर हमला होने से जिले में मना जश्न
Tue, 26 Feb 2019 11:47 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:47 PM IST
सार
पाक पर एयर स्ट्राइक सुन बांटी मिठाइयां
विज्ञापन
मिठाई खिलाकर खुशी मनाते जनपदवासी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा। पाकिस्तान पर भारतीय एयर स्ट्राइक कर भारतीय सेना द्वारा पाक पर हमला किए जाने से जिले वासियों में खासी खुशी दिखाई दी। लोगों ने जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। भाजपा ने इस कामयाबी पर जश्न मनाते हुए मोदी को सशक्त बताया। मुस्लिम समुदाय ने भी आतंकियों को नेस्तनाबूद किए जाने पर खुशी जताते हुए इसे भारत की जीत बताया।
मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान पर हमला कर आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारने से भारतीय फौज को हिंदुस्तानी लोग सलाम कर रहे हैैं। आतंकवादियों को मार गिराने और पाक ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की खबर आते ही जिलेवासियों में खुशी दौड़ गई। जहां जनपदवासियों ने इस जीत पर खुशियां मनाई। वहीं भाजपाइयों ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। बीजेपी के नगर पंचायत चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, प्रभात पाठक, हुकुम सिंह, शिवम, अंबुज त्रिपाठी, रियल सिंह, कंचन पाठक, धर्म द्विवेदी सहित तमाम लोग मराठे स्थित पाठकबंधु के परिसर में एकत्र हुए और मोदी की एयर स्ट्राइक पर खुशी जताते हुए पुलवामा के अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। मिठाइयां एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया।