{"_id":"6293bf3e91e990098a496541","slug":"caught-accused-of-robbery-from-old-age-mahoba-news-knp699581817","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साले ने दिया था लूट की घटना को अंजाम, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा-साले ने दिया था लूट की घटना को अंजाम, माल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। वृद्धा से लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर नगदी व अन्य सामान बरामद किया है।
गौरतलब है कि थाना महोबकंठ के तेईया गांव निवासी फुलिया अहिरवार अपने भतीजे शंकर के साथ पंजाब नेशनल बैंक हरपालपुर रुपये निकालने गई थी। बैंक से 40 हजार 500 रुपये निकालने के बाद वह लौट रही थी। तभी हरपालपुर रेलवे फाटक के समीप आरोपी झपट्टा मारकर बैग छीन ले गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई थी।
घटना मध्यप्रदेश की सीमा पर होने के चलते हरपालपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की और 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने हरपालपुर निवासी आरोपी मटका व उसके साले बबलू को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी, बैंक पासबुुक व आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।