फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Case of epidemic act will be filed for ignoring the lockdown rules

लॉकडाउन नियमों की अनदेखी करने पर दर्ज होगा महामारी एक्ट का मुकदमा

Sat, 11 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case of epidemic act will be filed for ignoring the lockdown rules
महोबा। कोरोना महामारी को लेकर डीएम एके तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार ने शुक्रवार की रात आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को लॉकडाउन के नियमों का शत प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने ग्राम करहरा कला, कुराराडांग, फतेहपुर, रोशनपुरा, बमरारा, बम्होरी कला, काकुन, कीरतपुरा, रिवई, चरखारी आदि ग्रामों का भ्रमण कर ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि गांवों में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधान की है। उन्होंने कहा कि यह महामारी लोगों के संपर्क में आने से ही फैलती है, इसलिए किसी के भी घर न जाएं। ग्राम प्रधान यह सुनिश्चित करें कि गांव के युवा गलियों, मोहल्लों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर खड़े न हों, यदि रोकने पर भी कोई नहीं मानता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। डीएम ने कहा कि कोरोना से जीतना है तो सामाजिक दूरी का पालन करना ही होगा। सभी लोग हर 30 मिनट पर अच्छी तरह से हाथ धोएं और मुंह ढंकने के लिए मास्क, दुपट्टे आदि का उपयोग करें। पूजा-अर्चना आदि कार्य घर में ही करें। एसपी ने भी सख्त लहजे में कहा कि अफवाह फैलाने व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed