फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Case against three including SP MP's son

Mahoba News: सपा सांसद के बेटे समेत तीन पर मुकदमा

Tue, 10 Sep 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 10 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case against three including SP MP's son
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों की शिकायत पर निजी भूमि के पट्टों पर हो रहे बालू के अवैध खनन व परिवहन का विरोध करना सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के बेटे को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने सांसद के बेटे व प्रतिनिधि समेत तीन के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सांसद का कहना है कि षड्यंत्र के तहत पुलिस ने बालू माफिया से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी क्षेत्र के सलालपुर, स्योढ़ी समेत आसपास के गांवों में निजी भूमि के पट्टों पर चल रहे बालू खनन व दिन रात ट्रकों के निकलने से ग्रामीण परेशान थे। उन्होंने सड़कें क्षतिग्रस्त होने और खेतों से वाहनों के निकलने पर रोक लगवाने की सांसद से मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर सात सितंबर की रात सांसद के बेटे मानवेंद्र राजपूत उर्फ अमित व प्रतिनिधि सुरजीत ने मसूदपुरा तिराहे पहुंच ओवरलोड ट्रक रोक लिए थे। इससे जाम लग गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय से दोनों की नोकझाेंक हुई थी।
रविवार की रात भी सांसद के बेटे और प्रतिनिधि ने पनवाड़ी मार्ग पर निकल रहे बालू भरे ओवरलोड ट्रकों का वीडियो बनाया। तब एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
उधर, कोतवाली चरखारी के बम्हौरी बेलदारन निवासी कृष्णकांत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रात नौ बजे अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। आरोप है कि तभी पाठक पुलिया के पास सांसद का बेटा अपने साथियों के साथ ट्रक चालकों से दबंगई दिखाते हुए मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने सांसद के बेटे मानवेंद्र, प्रतिनिधि सुरजीत व अनिल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।

उधर, सांसद का आरोप है कि पुलिस ने बालू माफियाओं से मिलीभगत करके षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आवाज को दबाया जा रहा है। उनके संसदीय क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed