{"_id":"58ac71064f1c1b0653b24344","slug":"campaigning-ends-718-booths-will-be-put-to-vote-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार थमा, 718 बूथों पर कल डालेंगे जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार थमा, 718 बूथों पर कल डालेंगे जाएंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों विधानसभा के लिए 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जिले में मंगलवार की शाम पांच बजे दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया। बुधवार को शहर के पॉलीटेक्निक कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हाेंगी। चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। 23 फरवरी को जिले के 718 बूथों पर 620466 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिले में 30 जनवरी से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई थी। नामांकन दाखिल करने, जांच व नामांकन पत्रों की वापसी की 10 दिन चली प्रक्रिया के बाद चुनाव प्रचार तेज हो गया था। प्रमुख दलों के साथ क्षेत्रीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने गांव-गांव में प्रचार किया। करीब एक पखवारे से चल रहा शोरगुल मंगलवार की शाम पांच बजे बंद हो गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने जगह-जगह रोड शो व रैली कर ताकत दिखाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार थमते ही टीमें सक्रिय हो गई है। अब निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस आयोजित नहीं करेगा। इसके अलावा कोई संगीत समारोह, नाट्य अभिनय व मनोरंजन के कार्यक्रम जनता को आकर्षित करने के लिए आयोजित नहीं होगा। यदि ऐसा पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मनरेगा उपायुक्त पीएन दीक्षित ने बताया कि जिले के 718 बूथों पर मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पोलिंग बूथों पर पॉलीटेक्निक से मतदान कर्मियों को वाहन से रवाना किया जाएगा।
जिले की महोबा और चरखारी विधानसभा में तीन-तीन माडल बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर मतदाताओं को अधिक सुविधा मिलेगी। चाय,पानी के साथ धूप से बचाव की भी व्यवस्था की गई है। महोबा विधानसभा में सिजहरी मिलन केंद्र, जीजीआईसी महोबा व कांशी प्रसाद इंटर कालेज खरेला तथा चरखारी विधानसभा में नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी, जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़ व जीजीआईसी को माडल बूथ बनाया गया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता पर्ची वितरण के काम में लगाए गए बीएलओ ने घर-घर पहुंच मतदाता पर्ची वितरित की। जिले की दोनों विधानसभाओं में 96 प्रतिशत वोटर पर्चियां वितरित की जा चुकी है। जिनके घरों में ताले लटके है या फिर वह मृतक हो चुके है उनकी पर्चियां वापस आ गए है।
जिले की दोनों विधानसभा के लिए 718 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन विभाग ने 225 मतदेय स्थलों को संवेदनशील जबकि 142 मतदेय स्थलों को अतिसंवेदनशील चिंहित किया है। इन केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ विशेष चौकसी बरती जाएगी। एमपी के वार्डर को छूने वाले 53 गांवों में 73 बूथों पर विशेष निगरानी टीमें लगाई गई है।
मतदान के लिए नि:शक्त मतदाताओं को इस दफा विशेष सुविधा दी जाएगी। नि:शक्त जनों की ट्राई साइकिल बूथ के अंदर तक जाएगी। जिले में 4,686 नि:शक्त मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान के लिए लेखपाल, कोटेदार, स्काउट गाइड की छात्राएं व नेहरू युवा केंद्र के बालंटियर उनको बूथ तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग के प्रेक्षक पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए महोबा विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक अमित कश्यप के मोबाइल नंबर 7991441734, चरखारी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक पीके सोलंकी के मोबाइल नंबर 7991441735 व व्यय प्रेक्षक अभिजीत राय के मोबाइल नंबर 8787033915 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।