फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Calculating sought power in Uttar Pradesh, Madhya Pradesh actions

एमपी के कार्यों को गिना यूपी में मांगी सत्ता

Mon, 24 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 24 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Calculating sought power in Uttar Pradesh, Madhya Pradesh actions
रैली में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : amarujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां परिवर्तन रैली के जरिये व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया। कहा कि सपा बसपा को किनारे कर भाजपा को सत्ता सौंपे, ताकि मध्य प्रदेश वाले बुंदेलखंड की तरह यूपी के बुंदेलखंड में भी खुशहाली आए। उन्होंने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में हुए कार्यों को गिनाते हुुए शिवराज सरकार की तारीफ की और यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। बुंदेलखंड की बदहाली के लिए सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए केन-बेतवा नदियों को जोड़ने की वकालत की। किसी नई योजनाओं की घोषणा करने के बजाय केंद्र की योजनाओं को गिनाते हुए यूपी की सत्ता मांगी।

विज्ञापन


पुलिस लाइन के बगल में स्थित दो तरफ से पहाड़ी और एक तरफ रेल लाइन से घिरे मैदान में निर्धारित समय से करीब 37 मिनट देर से पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। बुंदेलखंड की स्थानीय भाषा में सबको प्रणाम करने के बाद उन्होंने भाषण की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की। आल्हा, ऊदल, छत्रसाल समेत अन्य वीरों एवं संतों का जिक्र करते हुए नदियों को जोड़ने की वकालत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में सिर्फ दो-एक नदियों से ही ऐसी व्यवस्था बनाई गई कि अब वहां न तो पीने के पानी का संकट है, न ही सिंचाई के पानी का। बुंदेलखंड में पांच-पांच नदियां हैं, फिर भी सिंचाई का संकट सरकारों की बदइंतजामी का नतीजा है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का जिक्र करते हुए कहा कि नदियों को जोड़ना उनका सपना था। इस सपने को साकार करने के लिए केन-बेतवा नदियों जोड़ने का काम साध्वी उमा भारती के नेतृत्व में होगा। बुंदेलखंड को पानी मिल जाए तो खुशहाली अपने आप आ जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यूपी और एमपी को करीब साढ़े तीन-तीन हजार करोड़ रुपया दिया गया। एमपी का बुंदेलखंड खुशहाल है, जबकि यूपी का बुंदेलखंड बदहाल। उन्होंने एक-एक योजनाएं गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सिंचाई योजना के तहत यूपी के बुंदेलखंड में सिर्फ 70 प्रोजेक्ट बने, जबकि एमपी के बुंदेलखंड में  170 काम हुए। इसी तरह वाटरशेड निर्माण मध्य प्रदेश में एक हजार तो यूपी में एक भी नहीं। मध्य प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड में 30 हजार कुएं बनवाएं और यूपी ने सिर्फ साढ़े तीन हजार। मध्य प्रदेश सरकार ने छह हजार टन अनाज संग्रहण (गोदाम) बनवाए, जबकि यूपी ने एक भी नहीं बनवाया। इसी तरह उन्होंने पशुपालन सहित अन्य योजनाओं की चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाई और यूपी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए।


उन्होंने यूपी सरकार से केंद्र से मिले पैसे का हिसाब मांगा। कहा कि सरकार का पहला दायित्व होता है कि वह भूमि सुधार के नियम-कानून बनाए, लेकिन यूपी की सपा सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। यहां तो जो जितनी जमीन हड़प ले, उतना ही बड़ा नेता बन जाता है और उसे चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं का हाथ उठवाकर भाजपा को सत्तासीन करने का संकल्प दिलाया। कहा कि यूपी का भाग्य बदलने के लिए केंद्र की तरह यूपी में भी भाजपा शासन लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed