{"_id":"76f6e4a067868a7200e2858e940df5a0","slug":"bypass-raod-will-be-close-for-two-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास मार्ग दो महीने रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास मार्ग दो महीने रहेगा बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात करोड़ की लागत से परमानंद तिराहे से चरखारी बाईपास होकर कीरत सागर तिराहे तक बन रहे प्रमुख मार्ग में सीसी निर्माण के चलते एक माह तक सड़क में यातायात बंद रहेगा। वहीं यातायात प्रभारी द्वारा वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था न करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक दशक से अधिक समय से उखड़े चरखारी बाईपास का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा सात करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। जिसमें परमानंद चौराहा से कीरत सागर तिराहा तक एक-एक फुट ऊंची सात मीटर चौड़ी सीसी सड़क का निर्माण होना है। सड़क निर्माण के चलते परमांनद चौराहे पर बैरीकेडिंग लगाने के साथ ही सड़क को खोदकर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया है।
विज्ञापन
व्यापारी राकेश गुप्ता, आदेश गुप्ता, अल्ताफ हुसैन आदि ने कहा कि इस मार्ग में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित होने के कारण कारोबार पूरी तरह से ठप है। व्यापारियों ने मांग की यातायात प्रभारी और जिला प्रशासन अथवा कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को सीसी निर्माण के साथ वैकल्पिक मार्ग का भी प्रबंध करना चाहिए ताकि कारोबार प्रभावित न हो। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता एएन सिंह ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाकर वैकल्पिक मार्ग का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि सीसी सड़क को मजबूती के लिए एक माह तक यातायात का संचालन नहीं किया जा सकता। दो किलोमीटर तक बनाई जा रही सीसी सड़क के निर्माण में एक माह का समय लगेगा। साथ ही बनने के बाद एक माह तक यातायात बंद रहेगा। तभी सड़क यातायात के लिए मजबूत हो सकेगी। व्यापारियों ने जिलाध्ेिाकारी से इस मार्ग में सीसी सड़क निर्माण के साथ साथ यातायात व्यवस्था का उचित प्रबंध करने की मांग की है।