{"_id":"620404d170990347be058d3e","slug":"by-reminding-the-promise-of-bundelkhand-state-tie-the-defense-thread-mahoba-news-knp6797673132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड राज्य का वादा याद दिलाकर लोगों को बांधे रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड राज्य का वादा याद दिलाकर लोगों को बांधे रक्षा सूत्र
विज्ञापन
महोबा। शहर के आल्हा चौक में झांसी से चलकर महोबा पहुंचे बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष व बुंदेली समाज के संयोजक ने बुंदेलों की कलाई पर कलावा बांधकर बुंदेलखंड राज्य बनवाने के लिए संकल्प लिया। पंफ्लेट बांट पूर्व व वर्तमान सरकार को बुंदेलखंड का वादा याद दिलाया।
मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री व झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद उमा भारती ने पृथक बुंदेलखंड राज्य बनवाने का वादा किया था, पर वादा पूरा नहीं हुआ। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि संसद में महोबा-हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल लगातार बुंदेलखंड राज्य का मसला उठा रहे हैं लेकिन मांग पूरी न होना दुखद है।
इस मौके पर झांसी से आए कुंवर बहादुर, प्रदीपनाथ, हनीफ खान, बुंदेली समाज के महामंत्री डॉ. अजय बरसैंया, राकेश सिंह, सुरेश, अमरचंद विश्वकर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।