महोबा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली गई। विभिन्न मार्गों से गुजरी रैली के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के समापन पर वाहन चालकों व नागरिकों को शपथ दिलाई गई।
इसका शुभारंभ एआरटीओ सुरेश कुमार वर्मा ने कीरत सागर से हरी झंडी दिखाकर किया। स्कूटी रैली सुभाष चौक, आल्हा चौक, परमानंद तिराहा, झलकारी बाई समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए कीरत सागर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर रोडवेज के एआरएम हेमंत मिश्रा, प्रभारी यातायात अरविंद मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम जी गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)