फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Burning candles burns to martyrs

कैंडल जलाकर शहीदों को श्रृद्घांजलि

Fri, 16 Mar 2018 10:56 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 16 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Burning candles burns to martyrs
आल्हा चौक में कैंडल जलाकर श्रृद्धांजलि देते कार्यकर्ता - फोटो : amarujala
महोबा। छत्तीसगढ़ के कुसमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी विस्फोट में नौ जवानों के शहीद होने की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहर के आल्हा चौक में कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को नम आंखों से श्रृद्धांजलि दी। कहा कि देश के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले वीर जवानों को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह और जिला संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ शहर के आल्हा चौक में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता शहीद अमर रहे के नारे लगाते रहे। जिला प्रभारी ने कहा कि जवानों की सहादत बेकार नही जाने दी जाएगी। सरकार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देगी। कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं की आंखे नम रही। इस मौके पर सुभांग सक्सेना, राहुल चौरसिया, विपिन भदौरिया, महेंद्र यादव, चंद्रपाल सिंह, मुकेश सोनी, सचिन चौरसिया, संजना सेन समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed