फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelons celebrated Population Day by planting saplings

पौधरोपण कर बुंदेलों ने मनाया जनसंख्या दिवस

Sat, 11 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bundelons celebrated Population Day by planting saplings
महोबा। विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को बुंदेलों ने गोरखगिरि के शिवतांडव पार्क में नीम, पीपल, बरगद, बेल व कनैर के पौधे लगाए। इस दौरान जनसंख्या की जगह वृक्षसंख्या बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि आबादी बढ़ने से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पेड़ों पर भी दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान की अगुवाई कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने कहा कि अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक पाब्लो के अनुसार भारत में शुद्ध ऑक्सीजन के लिए एक वृक्ष पर औसत 16 लोग निर्भर हैं। कोलकाता जैसे बड़े शहरों में तो 15 हजार लोग एक वृक्ष पर निर्भर हैं। एक मध्यम आयु का वृक्ष एक वर्ष में 1.6 टन ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है, जबकि एक मनुष्य को सांस लेने के लिए प्रति वर्ष 1.752 टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। शास्त्रों में शायद इसीलिए एक वृक्ष को दस पुत्रों के समान माना गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या वृद्धि दर 17.64 फीसदी थी, लेकिन वनक्षेत्र वृद्धि दर 2 फीसदी भी नहीं थी। हर जिले में वनक्षेत्र कम से कम 33 फीसदी होना चाहिए। लेकिन महोबा में मात्र 5 फीसदी वनक्षेत्र बचा है। जिले को हराभरा बनाने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसे बच्चों की तरह पालने का संकल्प लेना चाहिए। पौधरोपण अभियान में डॉ. अनिल पुरवार, अवधेश गुप्ता, मुन्ना जैन, सिद्धगोपाल सेन, ग्यासी लाल, अशोक, प्रमोद, रामजी, हरिशंकर हरदया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed