फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundeli society celebrated the evening light

बुंदेली समाज ने मनाई प्रकाश संध्या

Sun, 04 Dec 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 04 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bundeli society celebrated the evening light
मोमबत्ती जलाकर प्रकाश संध्या मनाते बुंदेली समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
एम्स की मांग को लेकर चल रहे उपवास के चार माह पूरे होने पर बुंदेली समाज ने रविवार को आल्हा चौक स्थित अनशन स्थल पर प्रकाश संध्या मनाई। मौके पर मोमबत्तियां जलाकर उजाला किया गया।आल्हा चौक पर एम्स सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार अपने
विज्ञापन


सहयोगियों के साथ सात अगस्त से उपवास पर बैठे हैं। उपवास के 120वें दिन उपवास स्थल को मोमबत्तियाें से सजाया गया। इस मौके पर संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य भागीरथ प्रसाद शर्मा, करन सिंह यादव, केएन शुक्ला, अरुण तिवारी, अजय बरसैया आदि मौजूद रहे।बुंदेली समाज के संयोजक
विज्ञापन


तारा पाटकार ने बताया कि प्रकाश संध्या में इस्तेमाल की गई सभी मोमबत्तियां विकलांग बच्चों ने बनाकर दी थी। बुंदेली समाज जिले की मरणासन्न स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए पिछले 22 महीने से आंदोलन कर रहा है। प्रधानमंत्री को दो लाख से अधिक पोस्टकार्ड भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed