फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelas remained unfulfilled hope of

बुंदेलियों की आस रह गई अधूरी

Mon, 24 Oct 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 24 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bundelas remained unfulfilled hope of
जनता का अभिवादन करते पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य नेता। - फोटो : amarujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली से बुंदेलियों की आशा अधूरी रह गई। पीएम की ओर से किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं किए जाने से लोग मायूस नजर आए।

विज्ञापन


उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री परिवर्तन रैली में किसानों के लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं। सूखा राहत पैकेज एवं कर्ज माफी जैसी योजनाओं के बारे में भी लोगों ने आस लगा रखी थी, लेकिन वह इन मुद्दों से दूर रहे। रैली में आए लोगों का कहना था कि वोट तो मांगा, लेकिन तात्कालिक तौर पर कुछ भी नहीं दिया।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के वर्मा ढेरा गांव से आए राजेश का कहना है कि उन्हें कर्जमाफी की घोषणा की उम्मीद थी। क्योंकि किसान पूरी तरह से तबाह हो चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री ने निराश कर दिया। हमीरपुर के ही खुशीराम का कहना है कि बस का किराया खर्च कर आए थे कि प्रधानमंत्री को सुनेंगे। भरोसा था कि वह सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा के अतर्रा निवासी हीरालाल का कहना है कि सिंचाई परियोजनाओं के विकास की उम्मीद थी। साथ ही कर्ज माफी की भी आस लगाए बैठे थे, लेकिन इसमें से किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई। सिंघनपुर निवासी राजबहादुर का कहना है कि सिर्फ मोदी को सुनने को मिला, किसानों के हिस्से कुछ नहीं आया। खाद, बीज एवं पानी के लिए किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पार्टी के पदाधिकारियों में होड़ रही। हैलीपैड पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, नगर पालिकाध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाणि त्रिपाठी, रामरतन कुशवाहा, प्रदीप चौबे, चंद्रभान राय ने बुके भेंट कर स्वागत किया।


मंच पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, उरई सांसद भानू प्रताप, प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, सांसद भैरोप्रसाद मिश्रा आदि ने स्वागत किया। अन्य स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, झांसी जिलाध्यक्ष संजय दुबे, ललितपुर जिलाध्यक्ष रमेश लोभी, बांदा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश द्विवेदी, रामकरण सिंह बच्चन, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह, राजीव लोचन पालीवाल, पूर्व विधायक राकेश गोस्वमी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह लोधी, बृजभूषण राजपूत, देवेंद्र शुक्ला, शिवपाल तिवारी, विजय विक्रम सिंह बबेरू, चित्रकूट जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, प्रकाश मिश्रा, हमीरपुर जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे आदि हैं।
--

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed