फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bulldozers run on illegal occupations

अस्पताल की भूमि पर अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Tue, 24 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal occupations
श्रीनगर (महोबा)। अवैैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है। मंगलवार को ब्लॉक कबरई के सिजहरी गांव में अस्पताल की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने ढहा दिया। इस दौरान एक कब्जाधारक ने लेखपाल से धक्का-मुक्की कर दी। पुलिस ने कब्जाधारक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

सिजहरी गांव में कुछ लोगों ने अस्पताल की भूमि पर कब्जाकर अवैध निर्माण करा लिया था। जिसकी कई शिकायतें एसडीएम से की गई। मंगलवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार, तहसीलदार बालकृष्ण सिंह के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक अब्दुल मुईन खान व लेखपाल इंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान अवैध कब्जों पर बुलडोजर गरजा। अतिक्रमण ढहाए जाने की सूचना पर एक कब्जाधारक महेंद्र राजपूत मौके पर पहुंच गया और लेखपाल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भिड़ गया। जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने कहा कि अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किसी को बक्शा नहीं जाएगा। हर हाल में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खुद हटा लें अतिक्रमण
चरखारी (महोबा)। कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा ने चरखारी में भ्रमण कर सड़क किनारे अतिक्रमण किए दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। पैदल मार्च कर लाउडस्पीडर से एनाउंस कराते हुए दुकानदारों को तत्काल नालों व नालियों के बाहर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। भ्रमण के दौरान रायनपुर स्थित गुमान बिहारी मंदिर के समीप खड़ी एक बस, एक पिकअप व ट्रैक्टरों सीज कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed