फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   budget

नए औद्योगिक आस्थानों से रुकेगा पलायन

Thu, 26 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
budget
महोबा। प्रदेश सरकार के बजट में महोबा समेत चार जिलों को नए औद्योगिक आस्थान विकसित करने के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक इकाई विकसित होने से पलायन रुकेगा और युवाओं को जिले में ही रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

बजट में बुंदेलखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है, ताकि बुंदेले किसानों की आय दोगुनी की जा सके। वृद्घावस्था पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किए जाने से वृद्धों में खुशी है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, अलीगढ़ व महोबा में नए उद्योगों की स्थापना के लिए बजट में धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे जिले के उद्यमियों और बेरोजगारों में उत्साह है।
विज्ञापन

उद्यमी देेवेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में नई औद्योगिक इकाई स्थापना को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही थी। बजट में धनराशि की व्यवस्था होने नए उद्योग स्थापित होंगे। जिससे लोगों को जिले में ही काम मिलेगा और पलायन रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी विनोद पुरवार कहते हैं कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। बुंदेलखंड पर भी फोकस किया गया है। नये उद्योगों की स्थापना से बाहर की कंपनियां आएंगी। इससे दिल्ली, गुजरात जाने वाले बुंदेलों को यहीं काम मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed