{"_id":"67193a52ff55824335015ed6","slug":"brother-attacked-with-rod-for-protesting-against-molesting-sister-died-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-109904-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई पर रॉड से हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई पर रॉड से हमला, मौत
Thu, 24 Oct 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक मोहल्ले में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग ने रास्ते में रोककर भाई पर लोहे की रॉड पर हमला कर दिया। ग्वालियर में इलाज दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक घर पर ही मोबाइल और कपड़े की दुकान किए था। दुकान पर भटीपुरा निवासी नईम आता-जाता रहता था। एक माह से नईम उसकी बहन के साथ अभद्रता व छेड़खानी कर रहा था। मंगलवार की दोपहर युवक बच्चों को लेने स्कूल जा रहा था। तभी शालीमार पैलेस के पास नईम ने उसे रोक लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इससे युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन ग्वालियर ले गए। जहां बुधवार की दोपहर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नईम के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी दीपक दुबे का कहना है कि मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। अब सूचना मिली है कि युवक की मौत हो गई है। मामले में संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।