फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Boy struck while dumper was reversing; foot crushed

Mahoba News: डंपर बैक करते समय चपेट में आया बालक, पैर कुचला

Mon, 05 Oct 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Boy struck while dumper was reversing; foot crushed
फोटो 04 एमएएचपी 06 परिचय-डंपर की टक्कर से घायल बेटे कार्तिक का इलाज कराते माता-पिता। संवाद
- गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी किया गया रेफर
विज्ञापन

-अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल, भर्ती
फोटो 04 एमएएचपी 06 परिचय-डंपर की टक्कर से घायल बेटे कार्तिक का इलाज कराते माता-पिता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के डाकबंगला मैदान के पास रविवार की सुबह सब्जी के ठेले पर खड़े बालक को चालक ने डंपर बैक करते समय कुचल दिया। इससे उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल हुए हैं।
मोहल्ला सुभाषनगर निवासी कैलाश डाक बंगला मैदान के पास सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सुबह वह पत्नी छोटीबाई और बेटे कार्तिक (09) के साथ ठेलिया लगा रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े डंपर को चालक पीछे करने लगा। इस दौरान कार्तिक चपेट में आ गया। इससे उसका पैर कुचल गया। टक्कर लगने से मां को भी चोटें आईं। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह डंपर को रुकवाते हुए घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पैर फ्रैक्चर होने पर डॉक्टर ने उसे झांसी रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के बगवाहा गांव निवासी बृजेश (30) दोपहर को बेटे रुद्र (05) व पत्नी देवी के साथ किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह कबरई निवासी बीनू, ढलैतनपुरा निवासी मातादीन, पठानपुरा निवासी मंजूर, लक्ष्मणपुरा निवासी मगनलाल और तिंदौली निवासी प्रेमरानी अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed