{"_id":"646e4dd039bc5ad36d009108","slug":"boy-died-due-to-drowning-in-water-filled-in-mountain-mine-mahoba-news-c-12-1-251272-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा पहाड़ की खदान में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा पहाड़ की खदान में भरे पानी में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के मुड़हरा गांव में बंद पहाड़ की खदान में भरे पानी में दोस्तों के साथ नहाने गए बालक की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बालक के जिंदा होने और डॉक्टर से सही उपचार करने की बात कहते हुए हंगामा किया। बाद में परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।
मुड़हरा गांव में पहाड़ व क्रशर प्लांट संचालित हैं। यहां पत्थर खनन की बंद खदान में बारिश का पानी भरा है। बुधवार की सुबह उदयभान का पुत्र निखिल (10) अपने दोस्त कृष्णा व अवनीश के साथ खदान में भरे पानी में नहाने गया था। नहाते समय निखिल गहराई में पहुंच गया और डूबने लगा। यह देख किनारे पर नहा रहे दोनों दोस्त दौड़कर घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दीं। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने पानी में डूबे निखिल को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने निखिल के जिंदा होने की बात कहते हुए डॉक्टर से इलाज करने को कहा। करीब आधा घंटे तक हो-हल्ला के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को घर ले गए। मृतक के साथी कृष्णा व अवनीश ने बताया कि वह तीनों दोस्त नहाने गए थे। निखिल गहराई में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।