{"_id":"5d8e892192e36bcbc95a338ebcb81118","slug":"bolero-fast-turnaround-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरो पलटी, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सूपा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पलट गई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर ग्राम सिजहरी निवासी एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।
शहर के मोहल्ला रायकोट निवासी राकेश (25) पुत्र स्वामीदीन बोलेरो चलाता है। गुरुवार शाम को वह बुकिंग लेकर कुलपहाड़ गया था। कुलपहाड़ में पार्टी को छोड़ने के बाद वह घर लौट रहा था मार्ग में एकाएक नीलगाय आ जाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद दौड़े लोगों ने चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। उधर श्रीनगर छतरपुर रोड पर सिजहरी निवासी मुल्लू (29) पुत्र कल्लू बाइक से गिरकर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।