फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bolero collides with tree, 12 people from same family returning after bone immersion injured

बोलेरो पेड़ से टकराई, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक ही परिवार के 12 लोग घायल

Thu, 27 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bolero collides with tree, 12 people from same family returning after bone immersion injured
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर गुगौरा चौकी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक ही परिवार के दो बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए। बोलेरो में फंसे घायलों को पुलिस की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला की हालत गंभीर बनी है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

टीकमगढ़ जिले के जतारा गांव निवासी भगवानदास (80) का 21 मई को निधन हो गया था। पिता की अस्थियां लेकर पुत्र मनोहर परिवार के साथ प्रयागराज गए थे। गुुुरुवार की दोपहर एक बजे अस्थियां विसर्जित कर सभी लोग लौट रहे थे।
विज्ञापन

बोलेरो हाईवे पर गुगौरा चौकी के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बोलेरो सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में मनोहर (45), पत्नी रामरती (40), पुत्र किशनलाल (20), छोटा भाई हरगोविंद (40), खुन्नीलाल (35), पत्नी दीपा (35), पुत्र प्रशांत (05) व प्रियांश (03), मां सहोदरा (75), चालक नारायणदास (45), लक्ष्मी (55) और प्यारेलाल (42) शामिल हैं।

रामरती की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पर रिश्तेदारों की अस्पताल में भीड़ जुट गई। अस्पताल प्रशासन ने घायलों को लाने के लिए तीन एंबुलेंस लगाई और डॉक्टरों व कर्मचारियों की टीम लगाकर घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed