{"_id":"6a528e3def03a0564c071cf4","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-the-room-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126997-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 14 परिचय-अरुण कुमार (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
बेलाताल (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा जैतपुर में शनिवार की सुबह एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
कस्बा जैतपुर निवासी अरुण कुमार व्यास (25) भवन निर्माण सामग्री के डंप का काम करता था। शुक्रवार की रात वह भोजन करने के बाद कमरे में चला गया। जहां उसने पंखे के हुक से रस्सी का फंदा लगा लिया। शनिवार की सुबह देर तक कोई आहट न मिलने पर परिजनों को आशंका हुई। तब बड़े भाई आशीष ने कमरे में जाकर देखा तो अरुण का शव फंदे पर लटकता मिला।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों से जानकारी ली। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। अरुण अविवाहित था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार जायसवाल का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।