{"_id":"a4da17e57d6c9b3841f66e6f242e4c91","slug":"black-out-a-hundred-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सैकड़ा गांवों में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सैकड़ा गांवों में ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात करीब 11 बजे सूपा गांव के पास बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। जिससे लाडपुर, सूपा, कुलपहाड़, सुगिरा, बेलाताल, अमानपुरा, भुजपुरा, टिकरिया, अजनर, हंसला, मुढ़ारी, कुड़ई, लमौरा, बुधवारा, बघौरा, स्यावन, गुढ़ा सहित एक सैकड़ा से ज्यादा गांवाें में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न आने से पेयजल के साथ ही बिजली से चलने वाले व्यापार इंटरनेट कैफे और फोटोकॉपी की दुकानाें में ताले लटके हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली लाइन दुरुस्त करने के लिए दो टीमें लगा दी हैं। पूरी रात और पूरा दिन बीत जाने के बाद भी कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ सके। जिससे एक सैकड़ा गांवों में ब्लैक आउट हो गया है।
विज्ञापन