फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   bjp secter sayojak ne khud ko goli mari, msut

Mahoba News: भाजपा के सेक्टर संयोजक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 30 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
bjp secter sayojak ne khud ko goli mari, msut
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के मकरबई गांव में भाजपा के सेक्टर संयोजक ने कमरे के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। हमीरपुर-महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने जिला अस्पताल पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

मकरबई गांव निवासी योगेंद्र सिंह (38) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। साथ ही भारतीय जनता पार्टी का गांव से सेक्टर संयोजक भी था। रविवार की दोपहर दो बजे कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आने पर परिजन दौड़ पड़े। घटना की सूचना तत्काल यूपी 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल महोबा लाई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके के सीने में गोली लगी थी। थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार प्रजापति ने घटनास्थल की जांच कर कमरे से देसी तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

पति की मौत से पत्नी सरोज व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के मुताबिक शनिवार की शाम अपने ननिहाल जनपद हमीरपुर के बंडेमवई गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था। मां कृष्णा देवी मायके में ही रुक गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता व भाई की पूर्व में हो चुकी है हत्या
सेक्टर संयोजक योगेंद्र सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता दशरथ सिंह की 20 साल पहले हत्या हो गई थी। इसके बाद 15 साल पहले बड़े भाई जसवंत की गांव के ही लोगों ने खेत में हत्या कर दी थी। दूसरा भाई स्वतंत्र सिंह करीब 12 वर्ष से लापता है। योगेंद्र अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों मांडवी, माधवी व यशु के साथ रह रहा था। घटना के बाद से मां और पत्नी सुधबुध खो बैठे हैं।

दोस्त ने जताई हत्या की आशंका
योगेंद्र सिंह को गोली लगने की घटना के बाद से परिजन व पड़ोसी इसे साजिश बता रहे हैं। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल आए योगेंद्र के मित्र मूलचंद्र ने सांसद और एमएलसी के सामने बताया कि योगेंद्र आत्महत्या नहीं कर सकता। षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या की गई है। सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed