महोबा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की मांग तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, उपाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महासचिव बृजराज सिंह ने ज्ञापन में बताया कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र को आशीष टेनी को जेल में रखा गया है। पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह शर्मनाक है कि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के पास अन्य मंत्री सीधे रिपोर्ट करते है। पर इस हत्याकांड के बारे में कुछ नहीं कहा। ज्ञापन देने वालों में अजयराज कोली, अनुज मिश्रा, छत्रपाल यादव, अरविंद चौधरी, अनिल तिवारी आदि शामिल रहे।