फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP leaders make policies for pre-MLC

भाजपा उद्योगपतियों के लिए बनाती है नीतियां-पूर्व एमएलसी

Sun, 14 Aug 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 14 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders make policies for pre-MLC
-सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों से पैसा लेकर चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाती है और सरकार बनने पर उद्योगपतियों के हिसाब से नीतियां बनाती है। इससे अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव से पूर्व काला धन लाने की गई
विज्ञापन


घोषणाएं भी हवा हवाई साबित हो रही है। पूर्व एमएलएसी रविवार को जनतंत्र इंटर कालेज में बहुजन समाज पार्टी के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शासनकाल में महामाया योजना के तहत 31 लाख लोगों को लाभ पहुंचाया गया था। जोनल कोआर्डिनेटर लालाराम ने कहा
विज्ञापन


कि सपा शासनकाल में गुंडाराज चल रहा है। आम आदमी  असुरक्षित महसूस कर रहा है। चरखारी विधानसभा के प्रत्याशी जितेंद्र मिश्रा ने सपा सरकार पर कटाक्ष किया। कहा कि सरकारी अधिकारी सपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है। इस मौके पर पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीज खान, जोनल कोआर्डिनेटर बाबूलाल अहिरवार, सचिव हरगोविंद वर्मा, जगदीश निखंज, जिलाध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ, विनोद राजपूत सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र मिश्रा को बनाया चरखारी का प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बुंदेलखंड प्रभारी नौशाद अली ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर चरखारी विधानसभा से जितेंद्र मिश्रा को टिकट दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राठ से अनिल अहिरवार, हमीरपुर से संजय दीक्षित, महोबा से अरिमर्दन सिंह भी बसपा के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed