{"_id":"68fa71d7a26092aad502aff2","slug":"biometric-attendance-mandatory-in-mass-marriages-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119154-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सामूहिक विवाह में बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सामूहिक विवाह में बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य
Thu, 23 Oct 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर व वधु के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। जनपद में छह नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। पहले चरण में दो सौ जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर पालिका, नगर पंचायत व ब्लॉक कार्यालयों को लक्ष्य दिया गया है। जिसको लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। सामूहिक विवाह योजना में एक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 60 हजार रुपये वधु के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे जबकि 15 हजार रुपये मंडप सजाने से लेकर दोनों पक्षों की खातिरदारी आदि पर खर्च किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह ने बताया कि छह नवंबर को सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सामूहिक विवाह के दौरान वर व वधु का बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।