फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   bike riders trampled by truck, two dead

ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Mon, 06 Mar 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 06 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
 bike riders trampled by truck, two dead
घटना के बाद रोते बिलखते मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात छानी मोड़ के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। इसमेें दो युवकों की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर दी है।  
विज्ञापन



थाना खन्ना के गांव मवईखुर्द निवासी बृजेश यादव (28) पुत्र रामसजीवन अपने साथी कुलदीप (27) पुत्र मइयादीन व राम (20) पुत्र दलपत सिंह एक बाइक में सवार होकर रविवार की शाम कसबा कबरई स्थित गहोई गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात करीब 12 बजे बाइक से तीनों युवक घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


छानी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारकर कुचल दिया। इससे कुलदीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बृजेश यादव व राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बृजेश यादव की भी मौत हो गई जबकि राम का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना में दो युवकों की मौत परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।



गांव मवई खुर्द निवासी कुलदीप बाइक चला रहा था। जबकि उसके साथी बृजेश और राम पीछे बैठे थे। कुलदीप हेलमेट लगाए था, लेकिन ट्रक से टक्कर होने और रौंदते हुए वाहन के निकल जाने से हेलमेट टूट गया और कुलदीप के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठे बृजेश और राम हेलमेट नहीं लगाए थे।


शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी खबर
वर -वधू पक्ष के लोगों को मिली तो अफरा तफरी मच गई। दोनो पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए।  दो युवकों की मौत से शादी समारोह में भी गम का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed