फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike procession taken out on Hindu New Year

हिंदू नववर्ष पर निकाला बाइक जुलूस

Wed, 29 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 29 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike procession taken out on Hindu New Year
कस्बा कबरई में बाइक जुलूस निकालते कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हिंदू नववर्ष और रामनवमी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान सभी हाथों में भगवा झंडे लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के बजरंग बली मंदिर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैठक की।

इस दौरान हिंदू नववर्ष के मौके पर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष रामनवमी पर्व को लेकर कस्बे में बाइक जुलूस निकाला। बाइक जुलूस बजरंग बली मंदिर से शुरू होकर छंगा तिराहा, बघवा, बीज गोदाम, कबरई बस्ती, शास्त्रीनगर, जवाहर नगर, पांच पहाड़ी होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुआ।



बाइक जुलूस के दौरान हाथों में भगवा झंडे लिए कार्यकर्ता जयश्री राम के जयकारे लगाते रहे। इस दौरान रामनवमी की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में रामभक्तों से शामिल होने की अपील की गई। बाइक जुलूस में नगर अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला संयोजक डॉ. एसके शर्मा, ओमकार त्रिपाठी, मोंटी गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, रियल सिंह, अंबुज, पुष्पेंद्र तिवारी, शिवम पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed