फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike collides with tree, helmet broken, youth dies

बाइक पेड़ से टकराई, हेलमेट टूटा, युवक की मौत

Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, helmet broken, youth dies
चरखारी (महोबा)। सूपा-चरखारी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। सिर पेड़ से टकराने के बाद हेलमेट टूटकर दो हिस्सों में बंट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर के मोहल्ला बजरिया निवासी संतोष रैक्वार (35) कस्बे की एक दुकान में काम करता था। रविवार की शाम वह शादी समारोह में जाने के लिए दुकान मालिक अनिल चौरसिया की बाइक लेकर सूपा गांव आया था। देर रात लौटते समय सूपा मोड़ के समीप चालक संतुलन खो बैठा। जिससे तेज रफ्तार बाइक सीधे सड़क किनारे लगे पड़े से टकरा गई। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। रात का समय होने के चलते किसी ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार की सुबह जब राहगीरों ने क्षतिग्रस्त बाइक व युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था। रफ्तार अधिक होने के चलते हेलमेट टूटा मिला और सिर पर गंभीर चोट आने से जान चली गई। बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मृतक की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed