फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bhupesh Baghel said: In UP, the cowshed owners are getting fat, the cow mother is getting lean

भूपेश बघेल बोले: यूपी में गोशाला चलाने वाले मोटे हो रहे, गोमाता हो रही दुबली

Sat, 27 Nov 2021 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Nov 2021 07:21 PM IST
सार

महोबा में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा हम बिजली भी बना रहे हैं अब गोबर से पेंट भी बनाएंगे। जिससे गोबर सिर्फ लीपने के साथ पोतने के भी काम आएगा।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel said: In UP, the cowshed owners are getting fat, the cow mother is getting lean
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी में गोशाला चलाने वाले मोटे हो रहे हैं और गोमाता दुबली हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी अन्ना गोवंश घूमते थे लेकिन हमने गोधन न्याय योजना से दो रुपये किलो गोबर खरीदना शुरू किया।
विज्ञापन


जिससे वर्मी कंपोस्ट खाद बनाते हैं। बिजली भी बना रहे हैं अब गोबर से पेंट भी बनाएंगे। जिससे गोबर सिर्फ लीपने के साथ पोतने के भी काम आएगा। जो काम छत्तीसगढ़ में हो रहा वह काम यूपी में भी होना चाहिए। कहाकि यूपी का एक वीडियो और फोटो की बड़ी चर्चा है।
विज्ञापन


वीडियो में प्रधानमंत्री गाड़ी में बैठकर जा रहे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पैदल जा रहे हैं, मोदी जी को डर है कि गाड़ी में बैठा लेंगे तो कब्जा न कर लें। इसके बाद एक फोटो में मोदी जी योगी के कंधे पर हाथ रखे हैं यह परंपरा के खिलाफ है, यह संत महात्माओं का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया जी शंकराचार्य जी से मिलने गईं और जमीन पर बैठकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल जी ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था और हमें तीन चौथाई बहुमत मिला। हमने शपथ ग्रहण होते ही सबसे पहले 18 लाख किसानों का नौ हजार करोड़ रुपये कर्ज को माफ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed