फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   bhagwati manav kalyan sanghthan's in mahaarti told about non vegetarian and drug free life in mahoba

महोबाः महाआरती में नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प

Sun, 16 Feb 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
bhagwati manav kalyan sanghthan's in mahaarti told about non vegetarian and drug free life in mahoba
महाआरती में आराधना करते भक्त - फोटो : MAHOBA
महोबा। भगवती मानव कल्याण संस्थान एवं पंच ज्योति शक्तितीर्थ सिद्घाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए भक्तों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। महाआरती में शंख ध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित महाआरती में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महाआरती में भक्तों ने हाथों में पूजा का थाल लेकर मां की आराधना की। प्रांतीय संगठन मंत्री योगेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारा मूल कर्तव्य है कि हम जातिवाद से दूर रहें। अनीति, अन्याय व अधर्म के खिलाफ संघर्ष करें।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव चंद्रेश सिंह ने कहा कि समाज में नशेबाजी चरम पर है। सरकारें दोहरी चाल चल रही हैं। लोगों को नशा व मांसाहार मुक्त बनाने के लिए महाआरती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष कुसुम श्रीवास ने कहा कि नारी शक्ति को जागरूक करते हुए युग परिवर्तन की यात्रा में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने साधना क्रियाओं की जानकारी दी। मौके पर अखिलेश शिवहरे, रामबाबू श्रीवास, देवी प्रसाद, मातादीन, जयकरन, लखन समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed