{"_id":"5f32dedc8ebc3eabe82cdc09","slug":"bandhak-bana-hajaro-ki-loot-mahoba-news-knp5763811106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने 36 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने 36 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। महोबा-राठ मार्ग में ग्राम नकरा के पास जिला पंचायत बैरियर के आगे आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने मंगलवार की रात को दो बाइक सवारों का अपहरण कर लिया। नकरा गांव में बंधक बनाकर दोनों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इसके बाद उनसे 36 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। दो घंटे बाद दोनों बाइक सवारों को गांव के बाहर छोड़ दिया। बुरी तरह सहमे बाइक सवारों ने थाना पनवाड़ी में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना पनवाड़ी के ग्राम देवगनपुरा निवासी अर्जुन कुमार पुत्र जयपाल सिंह अपने साथी दीनदयाल पुत्र देशराज के साथ अपनी बहन के गांव इटेलिया से रात में करीब आठ बजे लौट रहा था। तभी आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। दोनों बाइक सवारों का अपहरण करके नकरा गांव में ले गए। उन्हें दो घंटे तक बंधक बनाकर पिटाई की। इसके बाद अरविंद के पास से 20,650 रुपये और दीनदयाल की जेब से 15,500 रुपये लूटने के बाद उन्हें गांव के बाहर गेट के पास छोड़ दिया। बदमाशों के चंगुल से छूटे दोनों ग्रामीणों ने थाना पनवाड़ी में तहरीर दी। बदमाशों की पिटाई से बुरी तरह घायल दोनों ग्रामीणों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है।