फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bakri Eid prayers sought blessings of tranquility

बकरीद की नमाज में मांगी अमन चैन की दुआ

Tue, 13 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 13 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bakri Eid prayers sought blessings of tranquility
ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला
जिले में बकरीद के त्योहार पर अमन चैन की दुआ की गई। मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने मुल्क की तरक्की मांगी और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। मंगलवार को बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए सुबह से लोग नए कपड़े पहन कर मस्जिदों की तरफ बढ़ रहे थे। निर्धारित समय पर सभी मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा कराई गई। सबसे पहले आठ बजे शाही
विज्ञापन


मस्जिद में हाफिज हनीफ ने और ईदगाह में 8:15 बजे काजी ए शहर सैय्यद आफाक हुसैन ने बकरीद की नमाज अदा कराई। 8:30 बजे समद नगर की मस्जिद में हाफिज इसराईल ने, 9:45 बजे शहर की जामा मस्जिद में आलिम मौलाना जमालुद्दीन ने और 9 बजे मकनियापुरा की मस्जिद में मौलाना तौफीक साहब ने बकरीद की नमाज अदा कराई। ईद के बाद सभी मस्जिदों
विज्ञापन


में आपसी भाईचारा और अमन चैन की दुआ मांगी गई। डीएम वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, उपजिलाधिकारी नंहू सिंह सहित तमाम अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर त्योहार की मुबारकबाद दी। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की ईदगाह में 8:30 बजे हाफिज सर्फउद्दीन ने भावा जी की मस्जिद में 8:45 बजे मौलाना
विज्ञापन
विज्ञापन


शकील, करबला स्थित मस्जिद में सिया समुदाय के रिजवी साहब ने  8:45 बजे  बकरीद की नमाज पढ़ाई। यहां पर सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। पचराहे में नगर पालिका परिषद ने टेंट लगाकर नमाजियों के लिए पानी का इंतजाम किया। राजनीतिक दल के लोगों ने पंडाल लगाकर मुस्लिम भाइयों का इस्तकबाल किया। व्यापार मंडल के

पदाधिकारी, समाजसेवी और अधिवक्ता भी मौजूद रहे। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, सीओ गुरुदयाल कटियार, इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने ईदगाह पहुंचकर सभी को ईद की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि मुईनुद्दीन, हाजी शकीलबली, आशाराम त्यागी, अशोक माहराज सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के ईदगाह में हाफिज मोहम्मद

हसन ने 9:30 बजे, जामा मस्जिद में 9 बजे हाफिज सईद ने ईदुल अजहा की नमाज पढ़ाई। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार गांव की मस्जिद में बकरीद की नमाज मोहम्मद हाफिज सईद ने 9:30 बजे पढ़ाई। यहां पर पुरवा, जैलवारा और मगरिया, नगारा सहित आधा दर्जन गांव के लोगों ने नमाज में शिरकत की। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की ईदगाह में 9:40 बजे

हाफिज मोहम्मद महबूब ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में 8:30 बजे हाफिज असगर ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। यहां पर हिंदू मुस्लिम भाइयों ने पहुंचकर एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। इस मौके पर बलराम, गोविंद दास यादव, गोकुल श्रीवास आदि लोग मौजूद रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की ईदगाह में 9 बजे


मौलाना मोहम्मद इलियास ने ईदगाह में नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले खिताब कर कुर्बानी की अहमियत बताई। नमाज के बाद अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर नसीर मंसूरी, तवनीर अहमद, परवेज अंजुम आदि लोग मौजूद रहे। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में ईद की नमाज निर्धारित वक्त के अनुसार 8:30 बजे थाने वाली मस्जिद में ईदुल अजहा की नमाज हाफिज बाबू खां ने, मदरसे वाली मस्जिद में 9 बजे मौलाना हबीब ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। बकरीद त्योहर के मद्देनजर सारा दिन चहल पहल रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed