फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Awareness rally organized by women under Aparajita program

अपराजिता कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Sat, 22 Jun 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally organized by women under Aparajita program
जागरूकता रैली निकालती महिलाएं - फोटो : MAHOBA
महोबा। विकासखंड जैतपुर के थुरहट गांव में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाअभियान के तहत शुक्रवार को महिलाओं ने रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चियों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही लड़कियों को घरों की दहलीज से बाहर निकालकर उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोष्ठी में अरुणोदय संस्थान की सदस्या सफीना खातून ने कहा कि अमर उजाला द्वारा अपराजिता कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों में खासी जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह छोटे से गांव में रहकर भी बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने का मन बना चुकी है। हर अभिभावक को बेटियों को भी बेहतर शिक्षा दिलाना चाहिए। इससे उनका उत्पीड़न रुकता है साथ ही महिलाओं के शिक्षित होने से वह अपना भला-बुरा स्वयं समझ सकती है। शिक्षा से बेटियां भी बेटों की तरह नया मुकाम हासिल कर रहीं है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति ने कहा कि अब जमाना बदल गया है। मां-बाप को बेटियों को भी बेटों की तरह बराबर की शिक्षा दिलाना चाहिए। इससे ग्रामीण महिलाएं भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाईं जा रही है। लेकिन महिला के अशिक्षित होने के कारण न ही योजनाओं की जानकारी मिलती है और न ही इसका लाभ मिलता है, इसलिए महिलाएं अब अपनी बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य मनाएं। कहा कि बेटों के साथ बेटियां भी शिक्षित होंगी तो देश का विकास होगा। इससे पूर्व सभी महिलाओं को नारी गरिमा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed