फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Auto hit by trucks, four including innocent died

दो ट्रकों की भिडंत में चपेट में आया आटो, मासूम समेत चार की मौत

Wed, 02 Feb 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Auto hit by trucks, four including innocent died
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छानी मोड़ के निकट आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों की चपेट में सवारियों से भरा ऑटो आ गया। जिससे उसमें सवार एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक ट्रक सड़क पर ही पलट गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन घायलों जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया। पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर राजमार्ग पर ऑटो सवारियां भरकर कबरई से हमीरपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो चालक छानी मोड़ के पास अपने आगे चल रहे दाल से लदे ट्रक को ओवरटेक करने लगा, जैसे ही वह ट्रक के आगे पहुंचा तो सामने ईंट लदा ट्रक आते देख ऑटो के चालक ने अपना संतुलन खो दिया। उधर सामने आ रहे ट्रक का चालक भी ऑटो को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो गया। देखते ही देखते ईंट व दाल से लदे ट्रक आपस में टकरा गए और सवारियों से भरा ऑटो दोनों ट्रकों की चपेट में आ गया। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही घटनास्थल सवारियों की चीख पुकार मच गई। ईंटों से लदा ट्रक भी राजमार्ग पर पलट गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर ऑटो में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया।
विज्ञापन

हादसे में आटो सवार फूल सिंह (50) निवासी हरद्वार छतरपुर मध्यप्रदेश व सलाउद्दीन (40) निवासी मौदहा जिला हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामसेवक (50) निवासी हरद्वार छतरपुर व पांच साल के मासूम राज पुत्र राजू निवासी मदारपुर हमीरपुर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो सवार हरिशंकर (27) निवासी पाटनपुर हमीरपुर, राजू (25) निवासी मदारपुर हमीरपुर, जीतेंद्र सिंह (40) निवासी मुरैना मध्यप्रदेश, समा (35) पत्नी सलाउद्दीन व उसकी पुत्री आलिया (03) निवासी मौदहा, संगीता (22) निवासी मदारपुर हमीरपुर, उसकी पुत्री राधिका (03), सनी पाल (24) निवासी हरद्वार व मुन्ना (40) घायल हो गए। इनमें हरिशंकर, राजू, जीतेंद्र, समा व आलिया की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर उनके चालकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि ऑटो में कुल 13 सवारियां थी। उनके परिजनों को हादसे की सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed