फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Attack on the police team that went to catch the accused

मारपीट की शिकायत पर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Attack on the police team that went to catch the accused
घटना की जानकारी देते घायल सिपाही - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। कोतवाली कुुलपहाड़ के बुधौरा गांव में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार की महिलाओं ने हमला कर दिया। दोनों सिपाहियों को मकान के अंदर बंदकर मारापीटा और मोबाइल छीन लिए। एक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। सिपाहियों ने दूसरे मकान में कूदकर अपनी जान बचाई। फोर्स के पहुंचने से पहले ही आरोपी मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना को लेकर गांव में पीएसी व कई थानों की पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन

बुधौरा गांव निवासी बृजलाल अनुरागी ने चौकी बेलाताल में शिकायती पत्र देकर गांव के ही ग्राम प्रधान देव सिंह के भाई भुजबल सिंह राजपूत के खिलाफ मारपीट, अभद्रता व धमकी का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र के आधार पर चौकी बेलाताल के सिपाही शिवम मौर्या व रविशंकर पाल मंगलवार की दोपहर बाइक से पूछताछ के लिए गांव गए थे। जैसे ही दोनों सिपाही आरोपी के घर में जाकर उसका पक्ष जानने लगे और चौकी चलने की बात कही। इस पर परिवार की महिलाएं भड़क गईं और मुख्य गेट की अंदर से कुंडी लगाकर सिपाहियों से धक्का-मुक्की व मारपीट कर दी। जिससे सिपाही घायल हो गए और उनकी वर्दी भी फट गई। महिलाओं ने सिपाहियों की बाइक की चाबी व मोबाइल भी छीन लिए। बाद में दोनों सिपाहियों ने किसी तरह दीवार फांदकर पड़ोसी के घर में छिप गए और जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली कुलपहाड, थाना अजनर व चौकी बेलाताल की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह व कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने गांव पहुंच जांच की लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। उधर पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसपी व सांसद से करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी आरके गौतम का कहना है कि प्रार्थना पत्र की जांच के लिए दो सिपाही बुधौरा गांव गए थे। जहां आरोपी के घर की महिलाओं ने वाद-विवाद शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की गई। मौके पर फोर्स भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक सिपाही के हाथ में चोट आई है। जिनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

बुधौरा गांव में तैनात पुलिस फोर्स

बुधौरा गांव में तैनात पुलिस फोर्स- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed