{"_id":"688fac9cb3aeeff2060140fb","slug":"atm-closed-for-six-months-consumers-troubled-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-116765-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छह माह से एटीएम बंद, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छह माह से एटीएम बंद, उपभोक्ता परेशान
Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर में लगा एसबीआई का एटीएम पिछले छह माह से बंद है। इससे व्यापारी, कर्मचारी व नागरिक परेशान हैं। ऐसे में व्यापारियों को रुपये निकालने के लिए बैंक में लाइन लगाना पड़ रही है। इससे उनका समय व व्यापार प्रभावित हो रहा है।
उपभोक्ता धमेंद्र, बृजेंद्र गुप्ता, आनंदी साहू, कामता, प्रदीप आदि का कहना है कि एटीएम बंद होने से रुपये की निकासी में दिक्कत हो रही है। शिक्षक चंद्रभान, शोएब व तनवीर खान का कहना है कि रुपये निकालने के लिए अब उन्हें बैंक में जाकर लाइन में लगना पड़ रहा है। एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में जाते हैं तो उन्हें कमीशन देना पड़ता है।
शाखा प्रबंधक अजय वर्मा का कहना है कि एटीएम पुरानी तकनीक पर आधारित थी। उसके स्थान पर नई मशीन लगाई गई लेकिन वह भी नहीं चल सकी। अब एक और नई मशीन मंगाकर स्थापित कर दी गई है। इसी माह के अंत तक एटीएम का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।