{"_id":"5d941dfa637b5c2d871da951be97751a","slug":"assault-in-land-dispute-case-4-people-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा में जमीनी विवाद के चलते चाचा ने भतीजों और बहुओं पर लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में दे दी है।
विज्ञापन
ग्राम पुरा निवासी रामसहाय यादव के बलवीर, वासुदेव, टोटल और साहब सिंह चार बेटे थे। रामसहाय के पास 60 बीघा जमीन थी। बलवीर सिंह की मौत होने के बाद मृतक के बड़े भाई वासुदेव और साहब सिंह ने बलवीर के हिस्से की 15 बीघा जमीन पिता से अपने नाम करा ली थी।
विज्ञापन
रविवार को बलवीर के बेटे राजू और रूप सिंह के चाचा वासुदेव और साहब सिंह तिली की फसल की कटाई करने लगे। जमीन अपनी होने की भनक लगते ही रूप सिंह, राजू सिंह व उसकी मां केशकली ने तिली की फसल की कटाई करने से मना किया। इस पर साहब सिंह, वासुदेव सहित चार लोगों ने उन पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे राजू सिंह, उमा पत्नी रूप सिंह, रूप पुत्र बलवीर सिंह व मां केशकली पत्नी बलवीर घायल हो गए। घटना की तहरीर थाना खन्ना में दी गई है।
विज्ञापन