फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Asha Bahu falls from moving bike, dies while being transported to Jhansi

Mahoba News: चलती बाइक से गिरी आशा बहू, झांसी ले जाते समय मौत

Mon, 01 Apr 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Asha Bahu falls from moving bike, dies while being transported to Jhansi
महोबा/खरेला। चरखारी-खरेला मार्ग पर रिवई गांव के पास तेज रफ्तार चलती बाइक गड्ढे में उछलने से पीछे बैठी आशा बहू सड़क पर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना खरेला के ऐंचाना गांव निवासी इंदिरा (50) आशा बहू थी। सोमवार को वह गांव के ही अनिल विश्वकर्मा की गर्भवती पत्नी का चेकअप कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी आ रही थी। अनिल बाइक चला रहा था जबकि गर्भवती महिला व आशा पीछे बैठी थीं। तभी रिवई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में उछल गई। जिससे पीछे बैठी आशा इंदिरा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर पर चोटें आने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed