फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   As soon as the police left, the young man was draggAs soon as the police left, the young man was dragged out of the house and beaten.ed out of the house and beaten.

Mahoba News: पुलिस के जाते ही युवक को घर से बाहर खींचकर पीटा

Thu, 02 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 02 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
As soon as the police left, the young man was draggAs soon as the police left, the young man was dragged out of the house and beaten.ed out of the house and beaten.
महोबा। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट में मामूली विवाद में दबंग ने युवक को घर से बाहर खींचकर पीटा। आरोपी युवक को मृत समझकर भाग निकले। पुलिस ने छह नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ीहाट निवासी कुलदीप साहू ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 27 मार्च को उसके पास सोनू शर्मा के मोबाइल नंबर से एक फोन आया था। इसमें बातचीत करने वाले व्यक्ति ने उसे गाली-गलौज की तो उसने भी जवाब दिया। इसके बाद रात 11 बजे कुछ लोग दरवाजे पर पहुंचे और हंगामा करते हुए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। उसने 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। तब आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस के जाने के बाद रात करीब 12 बजे हिमांशु साहू, अज्जू धुरिया, सोनू शर्मा, विक्की, हर्ष वाल्मीकि, शिवम व पांच युवक अज्ञात हाथ में लोहे की रॉड, बेल्ट, डंडा, हॉकी, तमंचा लेकर उसके दरवाजे पर आ गए और दरवाजा खुलवाने लगे। जैसे ही परिजनों ने दरवाजा खोला तो आरोपी अंदर घुस गए और कुलदीप को खींचकर बाहर लाते हुए बेरहमी से मारा पीटा। घायल का आरोप है कि एक आरोपी ने उसके सीने पर तमंचा सटाकर गोली भी चलाई लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद आरोपी युवक को मृत समझ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लाई। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed