{"_id":"68f91e06318c66003f062fdd","slug":"as-soon-as-putana-was-killed-there-were-shouts-of-praise-for-lord-krishna-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119114-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पूतना वध होते ही गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पूतना वध होते ही गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
Wed, 22 Oct 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। दिवाली पर्व पर कस्बा जैतपुर के छैमाही माता मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मौनिया मेले में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला। दिवारी नृत्य की प्रस्तुति के साथ पूतना वध की लीला का मंचन किया गया। पूतना वध होते ही पूरा मैदान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
मेले के दूसरे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से तीर चलाकर पूतना वध का मंचन दिखाया गया। जैसे ही तीर पूतना के पुतले के सीने पर लगा तो पुतला धू-धूकर जल उठा। यह दृश्य देखकर मेलाप्रेमी श्रीकृष्ण के जयकारे लगाने लगे। इस दौरान मौनिया दलों ने पारंपरिक खेल दिवारी नृत्य और अनूठी कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया।
अलग-अलग टीमों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मेला समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। मेले में सुबह से ही मिठाई, लाई, खिलौने की दुकानों व झूलों में भीड़ रही। मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. सतीश राजपूत ने बताया कि कई वर्षों से समिति के सहयोग से मेला आयोजित किया जा रहा है।