{"_id":"182b92d5443fd3354578ae98edc3f981","slug":"arts-faculty-science-class-candidates-divided-hindi-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को बांट दिया आर्ट संकाय का हिंदी पेपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को बांट दिया आर्ट संकाय का हिंदी पेपर
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। सख्ती से पहली पाली में हाई स्कूल के 13482 परीक्षार्थियों में से 1138 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं गंगा सिंह इंटर कालेज चरखारी में इंटर मीडिएट के हिंदी के प्रशभन पत्र में आर्ट संकाय का हिंदी का पर्चा विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को दिए जाने पर परीक्षा प्रभारी से शिकायत दर्ज कराई गई।
पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर खासी सख्ती रही। छात्र छात्राओं को गेट पर तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रो के बाहर तैनात पुलिस कर्मियाें ने किसी को भी आसपास फटकने नहीं दिया। पहली पाली में हाई स्क्ूल की परीक्षा में 1138 छात्र छात्राएं परीक्षा छोड़ गए।
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा उड़न दस्ताें ने कई केंद्रों पर कक्षों में जाकर जायजा लिया। कहीं पर भी नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के राजकीय गंगा सिंह इंटर कालेज में दूसरी पाली में दो बजे शुरू हुई इंटर मीडिएट की परीक्षा में विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों को आर्ट संकाय का हिंदी पेपर बांट दिया गया। इसी पेपर से परीक्षा भी हुई।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद इस गड़बड़ी पर छात्र छात्राआें ने विरोध जताया। इस पर केंद्र प्रभारी सरमन लाल का कहना कि इसी पेपर से सब पास हो जाएंगे।