फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arrested for abetting the student's suicide

छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Arrested for abetting the student's suicide
महोबा। कोतवाली पुलिस ने छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि उसने दुष्कर्म के बाद फोटो व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका होने पर स्लाइड तैयार की गई है।
विज्ञापन

गांव की हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा से 14 फरवरी को गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान अश्लील वीडियो व फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि टीम गठित कर आरोपी प्रेम कुमार को नया प्राइवेट बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी के माता-पिता की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed