{"_id":"610592aa8ebc3eb722768904","slug":"arrange-straw-fodder-in-cowsheds-dm-mahoba-news-knp6435668155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं में कराएं भूसा चारा का इंतजाम: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं में कराएं भूसा चारा का इंतजाम: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विकास भवन सभागार में डीएम सत्येंद्र कुमार ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, पौधरोपण आदि योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस का सृजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाए। मनरेगा श्रमिकों को 100 दिन का अनिवार्य रोजगार प्रदान किया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को पूरा करें। सभी बीडीओ और एसडीएम को निर्देश दिए कि जिले में संचालित गोशालाओं में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रत्येक गोशाला में लाइट, पानी, चारा-भूसा की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सभी पंचायत भवनों में कर्मचारियों के रोस्टर को पेंट कराया जाए और उनके कार्य पर नजर रखी जाए। प्रतिदिन रेंडम उपस्थिति ली जाए ताकि कर्मचारी प्रतिदिन रोस्टर के
मुताबिक पंचायत सचिवालय में बैठें। सामुदायिक शौचालयों का शत प्रतिशत निर्माण करवाकर उनका संचालन समूह की महिलाओं द्वारा कराना सुनिश्चित कराएं। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, पीडी डीएन पांडेय, डीसी एनआरएलएम सत्यराम यादव, डीपीआओ संतोष कुमार, एसडीएम सदर मो. अवेश, एसडीएम चरखारी पीयूष जायसवाल, सभी बीडीओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।