{"_id":"5efa23d28ebc3e42fc599bec","slug":"arbitrary-mining-in-verma-river-mahoba-news-knp568327737","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्मा नदी में खनन कर रहीं एलएनटी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्मा नदी में खनन कर रहीं एलएनटी मशीनें
विज्ञापन
नदी में चलती एलएनटी मशीनें
- फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। वर्मा नदी में नियमों को ताक पर रखकर एलएनटी मशीनों से बालू का खनन किया जा रहा है। पानी के साथ बालू न बह जाए, इसलिए नियम विरुद्ध जलधारा को रोक दिया गया। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। खनन माफियाओं की मनमानी लगातार जारी है।
बालू खदानों में एलएनटी मशीनों से खनन पर रोक लगाई गई है। पुलिस की साठगांठ से बालू खदानों में एलएनटी मशीनें चल रही हैं, जबकि शासनादेश के मुताबिक मजदूरों के जरिए बालू निकालने का प्रावधान है। छतेसर गांव से वर्मा नदी गुजरती है, जो हमेशा बदहाली का शिकार रही। जिला प्रशासन ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। इसीलिए खनन माफिया लगातार मनमानी कर रहे हैं।
ज्यादा से ज्यादा बालू निकालने के चक्कर में ठेकेदार दिनरात मशीनें चलवा रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर मानक से ज्यादा गहराई की जा रही है। इतना ही नहीं, खनन माफिया पुलिस से सांठगांठ करके बिना रायल्टी के ट्रक और ट्रैक्टर निकाल रहे हैं। बारिश को देखते हुए ठेकेदारों ने दो मशीनें अलग-अलग घाटों में बालू निकालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते मशीनों से खनन पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है।