{"_id":"613cf6628ebc3eb3a71bf6e1","slug":"appointment-of-239-panchayat-assistants-in-the-first-phase-mahoba-news-knp6516207163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 239 पंचायत सहायकों की नियुक्ति की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 239 पंचायत सहायकों की नियुक्ति की सूची जारी
विज्ञापन
महोबा। विवादित मामलों और अधूरे दस्तावेज का सत्यापन पूर्ण न होने से ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों की नियुुुक्ति दो चरणों में होगी। पहले चरण में 239 अभ्यर्थियों की जिला पंचायती राज विभाग ने सूची जारी कर दी है। शेष की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया जारी है।
जनपद की 273 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती होनी है। जिसमें 34 ग्राम पंचायतों में विवादित व सत्यापन न होने से लंबित हैं। जिसको पूर्ण करने की लिए विभाग जुट गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पंचायत सहायक के 239 पदों के लिए प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसको लेकर ग्राम पंचायतों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए भेज दिया गया है। वहीं शेष पंचायतों में विवादित मामलों के निस्तारण के लिए प्रक्रिया चल रही है।
संविदा के लिए भरना होगा फार्म
जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ग्राम पंचायतें अपने प्रस्ताव के माध्यम से एक वर्ष की संविदा पर प्राप्त कर सकेंगी। ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम प्रधान एवं संविदा पर रखे जाने वाले चयनित व्यक्ति द्वारा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। रिकार्ड में रखने के लिए अनुबंध की प्रति डीपीआरओ कार्यालय, खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी भेजनी होगी।